सो रही मामी को भांजे ने ईंट दे मारी, मौत
बूंदी। के लाखेरी कस्बे की सुभाषनगर नयी बस्ती मे रहने वाली राजी बाई के लिए 27 अगस्त की रात मौत की रात साबित हुई. जब वह गहरी नींद मे थी तो रिश्ते में लगने वाले भांजे ने ही ईट से सिर मे जोरदार चोट कर मौत की नींद मे तब्दील कर दिया।
हत्या का आरोपी अपनी मामी के घर हुए अपमान की आग मे इतना कुंठित हो गया कि अपने संबंधो को भी भुला बैठा. हत्या की वारदात के बाद फरार होकर वह इधर उधर भटकता रहा. आखिर जब जेब मे तंगाई आने लगी तो लौट कर घर आया तो पहले तैयार बैठी पुलिस की गिरफ्त मे आ गया.




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...