झूलेलाल मंदिरों में रंग जमाया, झूम उठे श्रद्धालु
*सिंधी समाज*
*चालिया महोत्सव*
*बहरानेवारो झूले मुहिंजो मोदकवारो झूले*
बीकानेर सिंधी समाज इन दिनों चालिहा महोत्सव के चलते झूलेलाल मंदिरों में सुबह शाम भजन कीर्तन और विविध पूजा अनुष्ठान करने में जुटा है। इस शुक्रवार को खासतौर रथखाना पवनपुरी धोबीतलाई एमपी कालोनी फड़ बाजार स्थित झूलेलाल मंदिरों में शाम को विशेष बहराणा साहिब का अनुष्ठान किया गया। शनिवार को भी भजनों से मंदिर गूंजते रहे।
दिनांक 05.08.2023 शनिवार
*संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल* के संयुक्त तत्वावधान में *चालिया महोत्सव* के इक्कीसवें दिन *झूलण के रंग में रंगे सिंधी समाज के सदस्यों द्वारा* भजन संध्या का नेतृत्व धोबी तलाई मातृ शक्ति सत्संग मंडली की अध्यक्ष दादी रुक्मणी, दादी कलावती, गोपी वलीरमानी, मनीष भगत, कांता हेमनानी, देवी नवानी व कमला सदारंगानी के सानिध्य में किया गया।
भजन संध्या में मधु सादवानी, पीहू वासवानी, विद्या गुवालानी, दीपा खत्री, मीना खत्री, काजल किशनानी, लाजवंती ढोलवानी, निर्मला हरवानी, रेखा हेमनानी, मुस्कान किशनानी, दुर्गा धिरानी शालू वलीरमानी, कविता सदारंगानी, नन्दा सदारंगानी, दीपिका किशनानी, जया गुवालानी, पूनम गुवालानी व आशा सदारंगानी ने सिंधी गीत गायन में सहयोग दिया। नन्हें बालक कार्तिक, खुशी व हेजल ने मंजीरा यंत्र बजा कर सहयोग किया।
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई के कोषाध्यक्ष घनश्याम सदारंगानी ने बताया कि *चालिया महोत्सव* के अगले चरण में भगवान वरूण के अवतार झूलेलाल जी की जल यात्रा निकाली जाएगी।
किशन सदारंगानी व पवन खत्री ने बताया कि *चालिया महोत्सव* के दौरान सिंधी समाज के प्रत्येक घर के बाहर संध्या में दीप प्रज्ज्वलित किये जातें हैं।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...