मिलें न मिलें फिर... स्टेटस लगाने वाले हफ्ते बाद लौटे सकुशल
बीकानेर। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज करवाई जाने के हफ्ते भर बाद शहर के भाजपा लालगढ़ मंडल के अध्यक्ष विनोद करोल आज सुबह घर पहुंच गए। वे पिछले सप्ताह अचानक घर से गायब हो गये थे। मिस्ट्री यह रही कि उनकी मोटरसाइकिल शोभसर जलाशय के करीब खड़ी मिली थी। उनकी ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट स्टेटस फिर मिलें न मिलें भी आशंकाओं को जन्म दे गया।
इसको लेकर प्रशासन व भाजपा व परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसी चिंता /आशंका के चलते गोताखोरों को भी जलाशय में उतारा गया। अब आज शुक्रवार को सुबह कराल अचानक सुबह सकुशल अपने घर लौट आए ।
हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस दौरान वे कहां कहां रहे लेकिन करोल के सकुशल लौटने पर सभी को राहत मिली है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...