प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के विकास कार्यक्रमों का शिलान्यास
बीकानेर मंडल के चयनित 10 स्टेशन शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6 अगस्त 2023 को देशभर के अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल शिलान्यास किया जाएगा ।
प्रधानमंत्री द्वारा 6 अगस्त को किए जाने वाले शिलान्यास समारोह में बीकानेर मंडल के 10 स्टेशन शामिल हैं वह हैं लालगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सिरसा, हिसार, भिवानी, सादुलपुर, चूरू और रतनगढ़।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उनका संबोधन प्रसारित किया जायेगा।
इस समारोह में स्थानीय सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे । कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे आरंभ होगा जिसमें स्थानीय नेताओं के संबोधन, रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन शीर्षक पर हुई चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
बीकानेर मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले विकास कार्यों तथा 6 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...