मुक्तिनाथ महादेव का पांचवा पाटोत्सव
108 प्रकार की औषधियों से सहस्त्र धारा अभिषेक
मुक्तिनाथ महादेव का पांचवा पाटोत्सव
108 प्रकार की औषधियों से सहस्त्र धारा अभिषेक
बीकानेर / ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव के पांचवें पाटोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता शिव सत्यनाथ जी महाराज ने सहस्त्रधारा अभिषेक का शुभारंभ किया। पुजारी बाबा के साान्निध्य में बटुक महाराज, संजय ओझा, शिवशंकर, गणेश, आनंद महाराज एवं मुरलीमनोहर पुरोहित युवा विद्वान पंडितो ने पूजा अर्चना करवाया।
ब्रह्म बगीचा ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने बताया की दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत सोमवार को मुक्तिनाथ महादेव के पाटोत्सव के अवसर पर भक्तों ने सहस्त्र धारा अभिषेक में शिरकत की।
गणेश पूजन, चतुर्वेद पून्यावाचन, मूर्तियों का औषधीय स्नान, निराजंन आरती इत्यादि क्रियाओं से पूजापाठ का कार्य प्रारंभ हुआ।
प्रन्यास के ट्रष्टी राजेश चूरा, बृजगोपाल जोशी प्रन्यास के अध्यक्ष तोलाराम पेडिवाल, व्यवस्थापक राजेन्द्र जोशी सहित दिनभर के कार्यक्रमों में
बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
108 प्रकार की औषधियों का प्रयोग
नर्बदेश्वर को औषधीय स्नान करवाने से व्यक्ति रोग मुक्त होता है। इस स्नान में 108 प्रकार की औषधियों का प्रयोग किया गया जिसमें विशेष रूप से जटा मानसी, नग केशर,समुद्र जग्ग टोसू पुष्प, गुलाब पुष्प, खस, छैल छबीलों, अष्ट गन्ध,जल मगरो,केशर,
सफेद चन्दन पाऊडर, लाल चन्दन पाउडर,जील जीरी, आम हल्दी, ईख,
अपामार्ग,समीछाल, नीम गिलोय, अगरतगर, देव दास, शख पुष्पी,आवला, कमलगटा,गोलेचन,
जव,सर्वो सिद्धी, अर्जुन छाल एवं कस्तुरी जैसी दुर्लभ औषधियों से सहस्रधारा अभिषेक किया गया।
इस अवसर पर मुक्तिनाथ महादेव का मेला भरा गया तथा अभिषेक के उपरांत विशेष श्रृंगार एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...