RTO Office : पूरे दिन लाइसेंस ट्रायल सम्बन्धी काम बंद रहा
RTO Office : पूरे दिन लाइसेंस ट्रायल सम्बन्धी काम बंद रहा
जिला परिवहन कार्यालय बीकानेर मे आज ड्राइविंग ट्रेक का संचालन कार्य बिल्कुल ठप्प रहा।
स्थाई लाइसेंस का आवेदन कर आज की तारीख का स्लॉट बुक करके आने वाले लाइसेंस धारक स्थाई लाइसेंस की वाहन ट्रायल हेतु घंटो तक इंतजार करते रहे। लेकिन परिवहन अधिकारियों के अनुसार ट्रेक संचालन सिस्टम में जयपुर मुख्यालय से तक़नीकी खराबी आ जाने से पूरे दिन लाइसेंस ट्रायल सम्बन्धी काम बंद रहा।
लोग दूर दराज राज्यों,जिलों ओर तहसीलो से चलकर स्थाई लाइसेंस के लिए आये हुए थे। लेकिन उनका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन सका।
सूरत मे काम करने वाली दो युवतियां विशेष तौर पर अपना ड्राइविंग लाइसेंस परमानेंट करवाने सुबह ऑफिस खुलते ही बीकानेर आरटीओ कार्यालय पहुँच गयी।लेकिन पूरे दिन इंतजार के बाद शाम तक ट्रेक सिस्टम नहीं चला तो मायूस होकर लौट गई।
इसी तरह और लोग भी आरटीओ सिस्टम के शिकार होकर बिना लाइसेंस लौटने को मजबूर हुए।
ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेक में तकनिकी खराबी के दुरुस्त करवाने को लेकर कई लोग ओर बीकानेर सिटीजन ऐशोषिएशन का शिष्ट मंडल परिवहन अधिकारियों से मिला,लेकिन कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला।
इस सन्दर्भ में जिला कलेक्टर बीकानेर कंट्रोल रूम को भी शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन कोई समाधान नही हुआ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...