सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com



सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

वन्देमातरम टीम ने भी की थी मांग


बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला कलेक्टर निशांत जैन से दूरभाष पर वार्ता कर बीकानेर के सांखला रेलवे फाटक एवं कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति में आमजन को हो रही परेशानी से अवगत कराया।
श्याम पंचारिया ने बताया कि दोनों रेलवे फाटकों पर प्रतिदिन वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को भीषण गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि गत वर्ष प्रशासन द्वारा इन स्थानों पर छाया टेंट की व्यवस्था कर आमजन को राहत दी गई थी। इस वर्ष भी गर्मी के विकराल रूप को देखते हुए सांखला एवं कोटगेट रेलवे फाटक पर शीघ्र छाया टेंट लगवाने की मांग की गई।
इस पर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आदेश जारी करने की बात कही तथा आश्वस्त किया कि कल से दोनों स्थानों पर टेंट व्यवस्था कर दी जाएगी, ताकि जाम के दौरान खड़े आमजन को राहत मिल सके।
श्याम पंचारिया ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित निर्णय लेना सराहनीय है और इससे हजारों शहरवासियों को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी।

*प्रशासन आमजनता की तकलीफ समझे* 
*कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों पर टेंट लगा कर छाया की तुरंत व्यवस्था की मांग -वन्देमातरम टीम*

बीकानेर28/4/2026 कोटगेट और सांखला रेलवे फाटकों पर    
 भीषण गर्मी के बावजूद जिला प्रशासन टेंट द्वारा नहीं की गई है ;अगर जिला प्रशासन तुरंत इस पर कोई निर्णय नहीं लेता है तो प्रशासन सुन ले बीकानेर की जनता आपके एयर कंडीशन कमरों में आकर बैठ जाएगी!
कितनी बेशर्म और लचर व्यवस्था? बीकानेर जिला प्रशासन की जनता के सामने आ रही है जब भी रेलवे फाटक बंद होता है बीकानेर की जनता का बहुत दुख और तकलीफ जो इतनी भयंकर भीषण गर्मी में कम से कम 10-20 बार चिलचिलाती धूप में 10 से 20 मिनट तक खड़ा रहना पड़ता है ये चीज प्रशासन को नजर नहीं आती!

वंदे मातरम टीम द्वारा एक महीना पहले ही इस तरफ ध्यान दिलाया था लेकिन गूंगा बहरा प्रशासन जो जनता का सेवक होना चाहिए था जनता का मालिक बनकर एसी कमरों में बैठकर समय बिता रहा है!
बीकानेर में कितने नेता लोग बैठे हैं उनको भी लगता है यह चीज नजर नहीं आती? केवल माला पहनने और उद्घाटन करने के सिवा उनका भी कुछ जनता के दुख दर्द तकलीफ नजर नहीं आ रही है !जनता पानी के बिना त्राहि त्राहि रही कर रही है भयंकर गर्मी में कोट गेट पर 10 से 20 मिनट तक खड़ा रहना पड़ता है लेकिन जनता के चुने हुए नेता भी ऐसा लगता है आंख बंद करके सो रहे हैं! विजय कोचर ने बताया की कल मैं नेताओं को पानी के लिए फोन किया अस्पताल में सीरियस पेशेंट को ब्लड की जरूरत थी उसके लिए भी फोन किया पर लगता है बीकानेर का कोई धनी धोरी नहीं है। 
 बीकानेर के नेता और प्रशासन से निवेदन है थोड़ी उनके दुख तकलीफ को ध्यान में रखें!

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,