Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
🌞:
खबरों में बीकानेर
जादूगर मुख्यमंत्री को मुरलीधर निवासी ने भेजा खत - इस कॉलोनी में भी जादू दिखाओ
श्रीमान मुख्यमंत्री,
राजस्थान सरकार,
शासन सचिवालय,
जयपुर।
विषय:-बीकानेर शहर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी के पांच हजार निवासियों में विकास नहीं होने पर जनाक्रोश।
महोदय,
उपरोक्त विषय मे निवेदन है कि
बीकानेर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित मुरलीधर व्यास नगर जिला प्रशासनिक अधिकारियों ,नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों,और नगर विकास न्यास के भ्रष्ट अधिकारियों,की बदौलत विकास को तरस रही है ।
इस कॉलोनी में 2 वार्ड आते हैं जिनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है यह कॉलोनी जहां एक तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 पर स्थित है वहीं दूसरी ओर शहर के अंदरूनी क्षेत्र से आने वाली सड़कों से कनेक्ट है वहीं तीसरी और यह करमीसर,सुजानदेसर, श्रीराम सर की ओर जाने वाली सड़क से भी कनेक्ट है, इसी सड़क से शहर के अंदरूनी क्षेत्र में भी जिसमें अनेक मंदिर, बगीचियाँ,स्कूल और कॉलेज है।
इन सभी सड़कों से हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं वही कॉलोनी के अंदर रहने वाले निवासी गण कॉलोनी के अंदर एक 1-2 फुट गहरी गड्ढों की सड़क से आना-जाना करते हैं ,
कॉलोनी में बिजली के पोल तो है लेकिन बिजली के बल्ब नहीं है अभी इन दिनों बारिश आने से कॉलोनी के प्रत्येक हिस्से में 1 से 2 फुट गए गड्ढों में पानी भरा पड़ा है,जिसमे भी करंट लगने का अंदेशा रहता है।
राज्य मार्ग पर शनिवार की रात को भी बिजली के पोल से करंट के साथ ही पोल का निचला हिस्सा लाल को गया करंट लगने से पशुओं को भी हानि हुई, स्थानीय लोगों के ध्यान में आने पर समिति के जागरूक पदाधिकारी पहुंच गए और1हादसा होता टल गया।
नालों की सफाई तो होती ही नहीं नाले सड़ांध मार रहे हैं खाली प्लाटों में कीकर और झाड़ झंकार से मौसमी बीमारी फैल रही है कॉलोनी के पार्क स्थानीय निवासी या कुछ जागरूक लोगों द्वारा अभी तक अस्तित्व में है लेकिन नगर विकास न्यास द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है मुरलीधर व्यास नगर समिति की ओर से अनेक बार ज्ञापन देने के बावजूद भी लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों के कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है सब अधिकारी टेंडर और उसकी हिस्सेदारी में ताक लगाए बैठे हैं??
कुछ दिन पूर्व संभागीय आयुक्त नीरज के पवन द्वारा जरूर मौका देख कर अतिक्रमण हटाए गए थे उसके लिए कॉलोनी के निवासी उनको धन्यवाद ज्ञापन करते हैं।
लेकिन सार्वजनिक रूप से जो समस्याएं अभी तक लंबित है वह नगर विकास न्यास और नगर निगम के लापरवाह भ्रष्ट अधिकारियों के कारण लंबित हो रही है कॉलोनी में 2 वार्ड है दोनों में ही भाजपा के पार्षद है और नगर निगम में भी भाजपा का बोर्डे होने के बावजूद यह कॉलोनी निरंतर उपेक्षा का शिकार होती जा रही है।
कॉलोनी निवासियों में भयंकर रोष व्याप्त है राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 से करमीसर की ओर जाने वाली राज्य मार्ग को भी अधूरा छोड़ दिए क्या है जिससे जगह-जगह पानी इकट्ठा हो रहा है और गंदगी फैली हुई है स्थानीय नागरिकों कहना है कि इस बार चुनाव में जो भी प्रत्याशी आएंगे उन्हें काले झंडे दिखाकर स्वागत किया जाएगा चाहे भाजपा का हो या कांग्रेस का क्योंकि इस कॉलोनी की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
स्थानीय नागरिकों ने पूर्व में अनेक मांगों के मांग पत्र विभिन्न विभागों में दिए हैं जनसुनवाई में भी दिए हैं लेकिन जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली नीति से चलने वाले अधिकारियों को कुछ और आता जाता है वह यह है की टेंडर निकले हुए हैं ,बजट नहीं है इस प्रकार कॉलोनी के करीब 5000 निवासी ग्रामीण क्षेत्र की तरह रहने को मजबूर है,उन्होंने इसका नाम भी मुरली कस्बा रखने का मन बनाया है??
ज्ञातव्य रहे कि यह कॉलोनी बीकानेर में सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को देती है अभी तक अनेक प्लॉट खाली पड़े हैं जिन की नीलामी होनी है लेकिन अव्यवस्था होने के कारण है अब लोगों ने कॉलोनी में आने का मन है हटा लिया है और निजी कॉलोनी की ओर रुख कर रहे हैं।
इस प्रकाश देखा जाए तो शहर से सटी कॉलोनी जबरदस्त उपेक्षा का शिकार हो चुकी है वह दिन दूर नहीं जब कॉलोनी निवासी उग्र होकर कोई बड़ा आंदोलन कर सकते हैं?? जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी जिला प्रशासन की हो सकती है क्योंकि पूर्व में कॉलोनी निवासियों ने पानी की समस्याओं को लेकर सड़के जाम करके और उग्र विरोध प्रकट कर यह जता दिया है कि जब एक मन से सड़कों पर लोग आ गए तो प्रशासन को हिला कर रख देंगे??
निवेदक:-
डॉ.विजय आचार्य
सामाजिक कार्यकर्ता

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...