Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन २८ से
मातृशक्ति ने किया बैनर का विमोचन किया
बीकानेर। धर्मपरायण नगरी, छोटी काशी बीकानेर में सावन के पवित्र माह में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की धूम मची हुई है।
इसी कड़ी में २८ जुलाई से ३ अगस्त तक उदासर रोड, डिफेन्स सेक्टर कॉलोनी-१ स्थित संकट मोचन इच्छापूर्ण मंदिर में होने वाली भागवत कथा के बैनर का विमोचन किया गया।
मंदिर पुजारी पंडित शरद व्यास ने बताया कि बैनर का विमोचन सुशील मोदी, जयनारायण सोनी, एच के सोनी, राधाचरण सैन, नाथुशंकर कथावाचक पंडित अरुण कृष्ण व्यास एवं बड़ी संख्या में मौजूद बालाजी मंदिर महिला मंडल की माताओं द्वारा किया गया। पंडित शरद व्यास ने बताया कि कथा का वाचन पंडित अरुण कृष्ण व्यास के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का वाचन होगा।
कथा के साथ सजीव झांकियां भी सजाई जाएगी। साथ ही कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। बैनर विमोचन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रही।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...