🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल : त्रिकोणीय मुकाबला होगा अध्यक्ष चुनाव के लिए
प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष पद चुनाव हेतु 3 प्रत्याशी आजमाएंगे भाग्य
चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश लदरेचा ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति 2023 के चुनावी कार्यक्रम के क्रम में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने हेतु 8 नामांकन प्राप्त किये गए ।
आज नामांकन वापसी पश्चात 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद हेतु अपना भाग्य आजमाएंगे । बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति चुनाव 2023 में नाम वापसी पश्चात मनमोहन कल्याणी, प्रकाश ओझा एवं रवि पुरोहित के मध्य अध्यक्ष पद का चुनाव होगा ।
चुनाव दिनांक 16 जुलाई 2023 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे । चुनाव कार्यालय व्यापार उद्योग मंडल भवन ग्राऊंड फ्लोर मोर्डन मार्केट, बीकानेर रहेगा |
सभी मतदाताओं को मतदान के लिए आधार कार्ड फ़ोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा । इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी वाई के शर्मा योगी, विनोद जोशी आदि उपस्थित हुए ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...