🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
गोपेश्वर बस्ती में झांकियों से सजाकर की जाएगी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा
बीकानेर
गोपेश्वर बस्ती में 23 जुलाई से सत्संग परिवार संस्थान बीकानेर के तत्वाधान में सप्रसंग झांकियां सजाकर संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का अनुष्ठान किया जाएगा। इस संबंध में होटल वृंदावन में सत्संग परिवार द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में राजकुमार जैन ने बताया कि गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर, माली समाज भवन में दिनांक 23 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कथा में परम पूज्य भागवताचार्य पं. श्री मुरली मनोहर व्यास के श्रीमुख से अमृतमय कथा का वाचन किया जायेगा। प्रथम दिन 23 जुलाई को सुबह 9 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से कथा कलश यात्रा निकाली जाएगी। संस्था द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। कथा का समय दोपहर 12.15 बजे से सायं 6.15 बजे तक का रहेगा।
पुरूषोत्तम मास को शास्त्रों में कथा आदि धार्मिक आयोजनों के लिहाज से बेहद शुभ माना गया है और पुरूषोत्तम मास में होने वाली कथाओं का सभी को अन्य मास से अधिक लाभ मिलता है। कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रूकमणी मंगल, गिरीराज धरन, सुदामा प्रसंग आदि प्रसंगों को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा व छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया जायेगा।
गोपाल असवाल सुरेश जैन शिवरतन अग्रवाल, बुलाकीदास अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, द्वारकाप्रसाद अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल सुभाष, सुशील अग्रवाल पुरुषोत्तम दास आदि व्यवस्थाओं को संभालने में सहयोग कर रहे हैं।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...