🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
हरियाली अमावस प्रकृति के प्रति आभार का दिवस
राष्ट्रीय गाय आन्दोलन राजस्थान, मां भारती सेवा प्रन्यास, कामधेनु गौशाला अंबासर के सयुंक्त तत्वाधान में आगामी *17 जुलाई 2023* को *हरियाली अमावस* के शुभ अवसर पर *प्रकृति आभार दिवस* मनाया जाएगा।
संगठन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन संयोजक प्रेम सिंह घुमान्दा ने बताया कि सावन मास की हरियाली अमावस को प्रकृतिक आभार दिवस के अंतर्गत गौ भक्त, प्राकृतिक प्रेमी, *धरती माता का पूजन कर 501 दीपदान कर धरती व प्रकृति का आभार व्यक्त करेंगे*।
यह कार्यक्रम परम पूज्य शंभू गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अपने विचार रखते हुए राष्ट्रीय गाय आंदोलन के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना में बताया कि हरियाली अमावस हमारे पूर्वजों के द्वारा बनाया गया *प्रकृति और धरती के प्रति आभार व्यक्त करने का दिवस है* इस दिन व्यक्ति वृक्ष लगाकर धरती की, प्रकृति की पूजा करके प्रकृति व ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करता है।
आज के समय ऐसे आयोजनों की बहुत आवश्यकता है, इस दिन हम सब गोचर, ओरण, जंगल बचाने का संकल्प लेंगे और प्रकृति के द्वारा बनाई गई जैवविविधता बनी रहे, पर्यावरण संरक्षित रहे, इसके लिए संकल्पित होकर कार्य करेंगे।
संगठन के महेंद्र सिंह गोदारा ने बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 17 जुलाई 2023 को शाम 5:00 बजे स्थान श्री कामधेनू गौशाला अबांसर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी गौ भक्त, पर्यावरण प्रेमी, प्रकृति प्रेमी, सादर आमंत्रित है।
आज की बैठक में एडवोकेट जलद सिंह, किशन लाल, अशोक कुमार, चांदवीर सिंह, दाऊ लाल, शंकरलाल, मनोज सिंह, अरविंद कुमार आदि ने भाग लिया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...