Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
🌞:
खबरों में बीकानेर
*शुद्ध के लिए युद्ध*
*हल्दी, मिर्च और धनिया में मिला रंग*
*चल खाद्य प्रयोगशाला ने पलाना में की जांच*
*मंगलवार को करमीसर पहुंचेगी चल प्रयोगशाला*
बीकानेर, 10 जुलाई। चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा लगाए शिविर में हल्दी, मिर्च और धनिया के नमूनों में रंग की मिलावट का मामला सामने आया है। सोमवार को पलाना में चल खाद्य प्रयोगशाला का शिविर लगाया गया जिसमें विश्लेषक इरफान भाटी ने मिर्च, धनिया, हल्दी, तेल, दूध और घी के 13 नमूनों की जांच की। जांच में 3 नमूने फेल हुए जबकि 10 पास हुए। फेल नमूने हल्दी, मिर्च और धनिया के थे जिनमें रंग की मिलावट पाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि कोई भी आमजन चल प्रयोगशाला के पास जाकर अपने किसी संदिग्ध खाद्य की जांच करवा सकते हैं। मंगलवार को करमीसर, बुधवार को उदयरामसर, गुरुवार को मुरलीधर व्यास नगर तथा शुक्रवार को नाथ सागर रोड में चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आमजन अथवा व्यापरियों द्वारा लाए गए खाद्य नमूनों की जांच की जाएगी।
जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर के खाद्य विश्लेषक इंद्रजीत अरेटिया ने बताया कि मोबाइल लैब में प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा प्रारंभिक स्तर की खाद्य जांच की जाती है। आमजन को यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...