🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
बीकानेर में आज हुई ये प्रमुख गतिविधियां
शाकद्वीपीय पंचायत में जुटेंगे जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, कमेटिया गठित
प्रशासन सख्त : सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद पर कड़ी नजर
बीकानेर के बालकलाकार चैतन्य सहल ने धुम मचादी
जिला कलेक्टर ने पाइपलाइन कार्य का किया निरीक्षण
इन क्षेत्रों में चलेगा जागरूकता का सघन अभियान
स्वयंसेवी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
डूंगर कॉलेज मे मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण कार्यक्रम संपन्न
विप्र गौरव अवार्ड २०२३" पोस्टर का विमोचन
और...
*जब्त करें सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद, वैकल्पिक उत्पादों के उपयोग के लिए करें प्रेरित*
*जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित*
बीकानेर, 12 जुलाई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग निश्चित करवाने के साथ वैकल्पिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संबंधित विभागों द्वारा सघन अभियान चलाते हुए ऐसे उत्पादों को जब्त किया जाए तथा इनका निर्माण, भंडारण और विपणन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
जिला कलेक्टर ने बुधवार को विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध प्रभावी कार्ययोजना बनाएं और विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली बसों और ट्रकों की सघन तलाशी ली जाए। जिला कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्रों में सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि इन स्थानों पर पेयजल, साफ सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। घड़सीसर क्षेत्र में निर्माण सामग्री रख कब्जा करने वालों की सामग्री जब्त करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि इसकी पुनरावर्ती होती है तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड उपलब्ध करवाने की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि उद्योग केंद्र और रीको के अधिकारी औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से समन्वय रखें, जिससे इन्हें बेवजह परेशानी नहीं हो। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मर्स को नॉर्म्स के अनुसार सुरक्षित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी।
बैठक में नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, नगर निगम उपायुक्त राजेंद्र कुमार, सुमन शर्मा, रीको के रीजनल मैनेजर यशपाल सिंह, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया, वीरेंद्र किराडू, गोपी किशन गहलोत, मनीष कोठारी समिति सदस्य रमेश अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
बीकानेर 12जुलाई,
राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा 10 व 11 जुलाई दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहतशास्त्रीय गायन और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे राज्य भर के बालकलाकारो ने हिस्सा लिया । शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में बीकानेर के बालकलाकार चैतन्य सहल ने धुम मचादी ।
जोधपुर से बीकानेर आकर संगीतज्ञ और चैतन्य को गायन के गुर सीखाने वाले गौरीशंकर सोनी ने बताया कि बीकानेर के लाडले चैतन्य सहल ने धूम मचाते हुए सभी प्रतियोगियो को पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया जिसका प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित दर्शको शानदार स्वागत करते हुए अभिनंदन किया सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता मे भीलवाड़ा के आलीया सैन ने दुसरा और जोधपुर के हिताक्षी ठठेरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ,पथम स्थान प्राप्त करने पर चैतन्य को 11000/_नकद और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
जोधपुर से लौटने के बाद कला व्याख्याता और चैतन्य को घर पर गायन का प्रशिक्षण देनेवाली उसकी माताजी हिमानी शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय मुकाबला बहुत ही कठिन था लेकिन चैतन्य ने पहले दिन ही अपनी गायकी के माध्यम से निर्णायक मंडल के सदस्यो के दिल में अपना स्थान बना लिया था लेकिन दुसरे दिन देर शाम परिणामो में चैतन्य को प्रथम स्थान मिलने से बीकानेर के कलाक्षेत्र मे इस उपलब्धि से बडा अध्याय झुडा है और बीकानेर के लिए यह गौरव की बात है ।
हिमानी शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व भी कोलकोता में आयोजित भारत बांग्लादेश सांस्कृतिक समारोह मे हिस्सा लेने वालो में राजस्थान से शामिल होनेवालो में चैतन्य एकमात्र बालकलाकार था और पिछले दिनो बीकानेर में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल में भी चैतन्य को जे.एल.एफ. अवार्ड से सम्मानित करते हुए 11000/_रूपये की नकद राशि प्रदान की गई ।
गायन के क्षेत्र मे इसकी उपलब्धि के लिए बीकानेर प्रशासन द्वारा 26जनवरी को राजकीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जा चुका है ।
शर्मा के अनुसार जोधपुर मे आयोजित पुरस्कार समारोह में मख्यअतिथि राजस्थान मैला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा के साथ अकादमी की अध्यक्ष जेश मालू के साथ कई गणमान्यजन भी उपस्थित थे ।
*जिला कलेक्टर ने पाइपलाइन कार्य का किया निरीक्षण*
बीकानेर, 12 जुलाई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को जलदाय विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ पीएचईडी के रानी बाजार स्थित हेड वर्क्स से घड़सीसर तक पाइप लाइन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पाइप लाइन की गहराई का अवलोकन किया, जो कि नॉर्म्स के अनुसार गहरा पाया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारी इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और सुनिश्चित करें कि नॉर्म्स से कोई समझौता नहीं हो। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के विरुद्ध नियमनुसार कार्यवाही की जाए। इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित और पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता नरेश जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दिनाक 12 जुलाई 2023
शाकद्वीपीय पंचायत में जुटेंगे जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, कमेटिया गठित
बीकानेर 12 जुलाई - आगामी 15 एवम 16 जुलाई 2023 को बीकानेर में शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज (पुजारी सेवक) का दो दिवसीय वैचारिक कार्यशाला आयोजित होनी है इसमें संपूर्ण राजस्थान से समाज के जनप्रतिनिधि समाज की अग्रणी पंक्ति के लोग शामिल होंगे
कार्यक्रम की संयोजिका कामिनी विमल भोजक मैया ने आज बाहर से आने वाले महानुभावों के लिए आवास, प्रवास, भोजन, पंजीयन, और यातायात के सुगम संचालन हेतु कमेटिया गठित की है
भोजक ने बताया की यह आयोजन समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए मील का पत्थर साबित होगा दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न सत्रों में विषय पूर्वक चर्चा होगी
बीकानेर में भी आयोजन में शामिल होने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है
*गत विधानसभा चुनाव में न्यूनतम मतदान वाले क्षेत्रों में चलेगा जागरूकता का सघन अभियान*
*स्वीप से जुड़े 21 विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित*
बीकानेर, 12 जुलाई। स्वीप प्रकोष्ठ से जुड़े 21 विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक बुधवार को जिला परिषद सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. की अध्यक्षता में हुई।
उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनावों में न्यूनतम मतदान वाले केंद्रों पर जागरूकता की सघन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहले चरण का जागरूकता अभियान 20 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने इसके लिए सभी विभागों को 15 जुलाई तक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि युवा, महिला, विशेष योग्यजन, वृद्ध और ट्रांसजेंडर सहित प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नोडल अधिकारी स्वीप के सभी दिशा निर्देशों को समझ लें और इनकी पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों द्वारा बूथ स्तर तक गतिविधियां संचालित करने और निचले स्तर तक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
स्वीप के सहायक प्रभारी हरि शंकर आचार्य ने मतदाता जागरूकता अभियान की आवश्यकता, उद्देश्य और आगामी दिनों में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया।
नगर निगम के उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक विभाग के नोडल अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझे। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ वाईबी माथुर और डॉ. एसएल राठी ने विभिन्न ऐप्स और फॉर्म्स के बारे में बताया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा मौजूद रहे। इस दौरान शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। सभी प्रभारी अधिकारियों ने वोटर हेल्प लाइन ऐप डाउनलोड किया और मॉक पोल करते हुए प्रक्रिया की जानकारी ली। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।
*अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों के संचालन के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित*
बीकानेर, 12 जुलाई। जिला मुख्यालय एवं खाजूवाला ब्लॉक पर बालिका एवं छत्तरगढ़ में बालक-बालिकाओं के लिए अनुदानित अल्पसंख्यक छात्रावास संचालन के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से 20 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया इच्छुक संस्थाएं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते है। आवेदन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट www.minorityaffairsrajasthan.gov.in या कार्यालय समय में व्यक्तिगत या दूरभाष 0151-2201008 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
डूंगर कॉलेज मे मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण कार्यक्रम संपन्न
बीकानेर 12 जुलाई
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 का शुभारंभ राजकीय डूँगर महाविद्यालय, बीकानेर में स्वीप प्रकोष्ठ, जिला निर्वाचन कार्यालय, बीकानेर व डूँगर महाविद्यालय बीकानेर के निर्वाचन साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता सम्बन्धि प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में एनएसएस, स्काउट गाइड व एनसीसी के अधिकारियों व विद्यार्थियों की महती उपस्थिति रही। जिला स्वीप सह प्रभारी श्री गोपाल जोशी ने सभी 17 प्लस विद्यार्थियों से मतदाता सूची में नाम जुडाने का आह्वान किया। विश्व जनसंख्या दिवस व अगस्त माह में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जनकारी दी। मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय प्रशिक्षक वाई.डी. माथुर ने मतदान सम्बन्धी प्रक्रिया, वोटिंग मशीन, वी.वी. पेट आदि के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर नरेन्द्र नाथ ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र की मतबूती हेतु चुनाव प्रक्रिया में उत्साह के साथ चढ़-बढ़कर हिस्सेदारी लेने के लिये प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत ने की। अपने सभी को ’मतदान की शपथ’ दिलायी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नन्दिता सिंघवी ने किया और विद्यार्थियों से मतदाता जागरूकता संबंधी अनेक नारे लगवायें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य व जिला स्वीप टीम के सदस्य पवन खत्री, सुधीर मिश्रा, भवानी सोलंकी इत्यादि उपस्थित रहें।
डूँगर महाविद्यालय ईएलसी की संयोजक प्रो. डॉ. नन्दिता सिंघवी ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिस के अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान गौरव वर्मा (बी.ए. तृतीय वर्ष) द्वितीय स्थान खुशबु सैन (एम.एससी पूर्वार्द्ध) तृतीय स्थान रिंकु कुमावत (एम.एससी पूर्वार्द्ध) व अनुराधा शर्मा (एम.एससी उतरार्द्ध संस्कृत) ने प्राप्त किया। प्रतियागिता के निर्णायक डॉ. साधना भंडारी व डॉ. भगवाना राम गोदारा थें।
डॉ. नन्दिता सिंघवी ने बताया कि आगामी 12 अगस्त को नुक्कड़ नाटक, भाषण व गीत प्रतियोगिताएँ आयोजित करवायी जायेगी।
"विप्र गौरव अवार्ड २०२३" पोस्टर का विमोचन !!
बीकानेर 12 जुलाई 2023 - विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर द्वारा आगामी २३ जुलाई २०२३ को प्रस्तावित विप्र युवा समागम में सत्र २०२२-२३ में 80% से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं गत दो सालों में सरकारी सेवा में चयनित विप्र प्रतिभाओं एवं विभिन्न में कार्य करने वाली उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा !!
आज राम झरोखा आश्रम (केलाश आश्रम) के महंत त्यागी सरज़ूदास जी महाराज के पावन सानिध्य में विप्र फ़ाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रस्तावित विप्र गौरव अवार्ड 2023 के पोस्टर का विमोचन किया गया !!
विफा युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर (संगठन) महामंत्री अरुण कल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी २३ जुलाई २०२३ को क्रांतिकारी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवम चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा समागम आयोजित किया जाएगा जिसमें मेधावी प्रतिभाओं को विप्र गौरव अवार्ड २०२३ से नवाजा जाएगा इस संदर्भ में चयनित प्रतिभा अपना रजिस्ट्रेशन बोथरा कोम्पलेक्स स्थित प्रदेश कार्यलय में 15 जुलाई तक दोपहर एक बजे से चार बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हे !!
विफा युवा अध्यक्ष राजू पारीक क्रोन्या ने बताया की विप्र गौरव अवार्ड समारोह मे रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए बीकानेर महानगर की प्रतिभाए - बोथरा कॉम्पलेक्स स्थित प्रदेश कार्यलय सहित बीकानेर शहर के अदरूनी क्षेत्र की प्रतिभा नत्थूसर गेट स्थित मेहाई मेडिकल, पारीक चौक स्थित भेरू जी चौकी के पास सांवलसा घी भंडार एवं नोखा रोड़ स्थित रांका भवन के सामने गायत्री ओटो मोबाइल्स शॉप पर निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हे !!
विमोचन के दोरान युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाईवाल,लक्ष्मण उपाध्याय,गोपाल ओझा,पंकज पीपलवा,श्री प्रकाश उपाध्याय,हेमंत शर्मा,श्याम सुंदर जोशी राजू पारिक क्रोन्या,अरूण कल्ला आदि विप्र बन्धु शामिल थे !!







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...