Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
🌞:
खबरों में बीकानेर
भाजपा : बीकानेर देहात जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी के निर्देशानुसार बीकानेर देहात जिला पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है ।हनुमान वैध,शिव प्रजापत, सवाई सिंह तंवर, शिव स्वामी,राधादेवी सियाग, आसकरण भटटड,नवरत्न घिंटाला,कुम्भाराम सिद्ध को उपाध्यक्ष,महेश मुंड,श्यामसुन्दर पंचारिया,मोहनलाल मेघवाल को जिला महामंत्री,मनमोहन सिंह,रामनिवास कस्वा,भागीरथ,
कैलाश विश्नोई,खुशबू रतावा,जुगल सिह पडिहार,देवीलाल मेघवाल को जिला मंत्री पवन महनोत को देहात कोषाध्यक्ष तथा भोजराज मेघवाल को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं।
देहात भाजपा अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी के साथ ही 10 नए मंडल अध्यक्षो की नियुक्ति भी की है।
किस मंडल में कौन बना अध्यक्षः
खाजूवाला विधानसभा के दंतौर मंडल में राजेन्द्र सथौंड, खाजूवाला मंडल में राधेश्याम विश्नोई। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर में शिव जोशी, श्रीडूंगरगढ देहात में महेन्द्रसिंह तंवर ।लूणकरणसर के धीरेरा में गंगाराम मेघवाल, कालू में राधाकिशन पारीक,
रूणिया बास में रामनिवास खीचड़।कोलायत के हदां में नरेन्द्रसिंह भाटी, गौड़ू में श्रीराम धायल |नोखा के मुकाम में मांगूसिंह ।देहात अध्यक्ष जालमसिंह का कहना है, इन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी केनिर्देशानुसार की गई है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...