🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष पद चुनाव हेतु आए 8 नामांकन
बीकानेर
चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश लदरेचा ने बताया कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल प्रबंधकारिणी समिति 2023 के चुनावी कार्यक्रम के क्रम में दिनांक 11 व 12 जुलाई 2023 को पहले व दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने हेतु 8 नामांकन प्राप्त हुए ।
जिनमें दिलीप भाई पारिख, मनमोहन कल्याणी, कृष्ण कुमार मेहता, वीरेंद्र किराड़ू, रवि पुरोहित, महावीर पुरोहित, प्रकाश ओझा एवं जनक प्रकाश हर्ष ने नामांकन दाखिल करवाए । प्रत्याशियों के साथ भारी संख्या में समर्थक नामांकन पत्र दाखिल करवाने साथ आए जिससे माहौल में काफी जोश देखने को मिला ।
दिनांक 13 जुलाई 2023 को सांय 4 बजे से 6 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी | दिनांक 13 जुलाई 2023 को ही सांय 6 बजे तक वैध्य नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन होगा | दिनांक 14 जुलाई 2023 को सांय 5 बजे तक नामांकन वापसी का समय रहेगा |
दिनांक 16 जुलाई 2023 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आवश्यकता होने पर मतदान करवाया जाएगा | दिनांक 16 जुलाई 2023 को ही मतदान होने पर मतगणना तत्पश्चात परिणाम की घोषणा की जायेगी | चुनाव कार्यालय व्यापार उद्योग मंडल भवन ग्राऊंड फ्लोर मोर्डन मार्केट, बीकानेर रहेगा |
इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी वाई के शर्मा योगी, विनोद जोशी आदि उपस्थित हुए ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...