संध्या, दुर्गासप्तशती के पाठ का प्रशिक्षण शिविर 5 मई से




Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information


✍️   

संध्या, दुर्गासप्तशती के पाठ का प्रशिक्षण शिविर 5 मई से

बीकानेर। बच्चों व युवाओं में लगातार बढ़ रहे मोबाइल के उपयोग तथा सनातन संस्कृति इस इनकी बढ़ती दूरी को देखते हुए पं बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान की ओर से 40 दिवसीय संध्या,दुर्गासप्तशती के पाठ का प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है।

 जिसका शुभारंभ पांच मई को रघुनाथसर कुंआ स्थित रघुनाथ मंदिर में सायं 6.30 बजे होगा।

 कार्यक्रम में बतौर अतिथि उत्तमनाथ योगी आश्रम के अधिष्ठाता प्रहलाद नाथ योगी विज्ञानी व इतिहासवेता जानकी नारायण श्रीमाली होंगे।

 संस्थान के पं राजेन्द्र किराडू ने बताया कि आज की पीढ़ी संध्या व दुर्गासप्तशती के श्लोकों व अध्यायों के अध्ययन से दूर होती जा रही है। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर के जरिये युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति की ओर वापस लाना है। 

पं किराडू ने बताया कि 5 मई से 14 जून तक चलने वाले इस शिविर में शिविरार्थियों के प्रशिक्षण लेने की उम्र की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। उन्होंने बताया कि सायं 7.15 बजे से एक घंटे के इस शिविर में पं प्रहलाद व्यास द्वारा संध्या व दुर्गासप्तशती के पाठ की शिक्षा दी जाएगी। 

साथ ही प्रतिदिन प्रतिष्ठित विद्वान,साधू-संत व विषय विशेषज्ञों के प्रवचन भी होंगे। समापन अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।





 


औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर 
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 

🌞:








Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,