Type Here to Get Search Results !

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की पदयात्रा : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान


बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की पदयात्रा  : हाथ से हाथ जोड़ो अभियान  

बीकानेर 9 फरवरी 2023

 हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पदयात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से प्रारंभ की गईं। रास्ते भर में कांग्रेस के नेता आम जनता को भाजपा की असलियत बताते और राहुल गांधी के संदेश को देते हुए सच्चे देश भक्त और गद्दारों के बीच का फर्क समझाते चल रहे थे। 

       पदयात्रा का रास्ते भर में भव्य स्वागत हुआ। 
               पदयात्रा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव आर सी खुटिया ने आज की पदयात्रा के समापन पर कहा की भाजपा ने सदा देश से गद्दारी की। आजादी से पहले भी और आज तो सबके सामने है की अपने फायदे के लिए उसको जनता के नुकसान की चिंता नही है उसके लिए सत्ता महत्वपूर्ण है ना की भारतीय संस्कृति और संप्रभुता वाला देश। 

      काबीना मंत्री डॉक्टर बुलाकीदास कल्ला ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा देश की आम जनता की तकलीफों में इजाफा किया है। उसके लिए अपनी समस्या समाप्त होना आवश्यक है। बदले में देश की आम जनता और उसकी कमाई को किसी भी स्तर तक कुचलने से उसको परहेज नहीं है। 
              जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत,  प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ प्रदेश से प्रभारी शंकर गंगायच, राज्य मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा ने भी संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया।

आज की पदयात्रा में चारो ब्लॉक अध्यक्ष, महिला, युथ, सेवादल, एनएसयूआई, प्रकोष्ठ और विभागों के अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस विचारधार से जुड़े कार्यकर्ता और आम जन बड़ी संख्या में शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies