© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
औरों से हटकर
सबसे मिलकर
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🌞:
औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️
*थाइलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाली बीकानेर की बेटी प्रिया सिंह का किया नागरिक अभिनंदन
बीकानेर, 2 जनवरी। थाईलैंड में आयोजित 39वीं अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मरूधरा की बेटी प्रिया सिंह का सोमवार को बीकानेर में नागरिक अभिनंदन किया गया।
अभिनंदन समारोह में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्टि अतिथि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, राज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त निहाल चंद विश्नोई, एडीएम (प्रशासन) ओम प्रकाश मेहरा, सुषमा बारूपाल, जेपी कांटीवाल, गजेंद्र सिंह सांखला आदि थे। कार्यक्रम के संरक्षक हजारी देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में सक्सेस टॉक्स, खादी ग्रामोद्योग विकास समिति (गंगाशहर), श्री गंगाराम मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट, मेघवाल समाज सेवा संस्थान, मुक्ति संस्था और एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी, ग्रामोदय विकास संस्थान, तथागत फाउंडेशन, और निरोग धाम प्रतिष्ठान की ओर से संयुक्त रूप से प्रिया सिंह मेघवाल को ट्रॉफी, नगद 1,00,000 लाख रुपये, चुनरी और अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन (अम्बेडकर पीठ) के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल ने की।
कार्यक्रम में कन्हैयालाल झंवर, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...