Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
🌞:
औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️
कमल रंगा की राष्ट्रीय उपलब्धि पर आत्मिक सम्मान हुआ
बीकानेर 24 दिसम्बर, 2022
राजस्थानी साहित्य का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार केन्द्रीय साहित्य अकादेमी नई दिल्ली द्वारा नगर के राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ कवि कथाकार, नाटककार एवं आलोचक-अनुवादक कमल रंगा को मिलना नगर का गौरव है, साथ ही यह पुरस्कार बीकानेर की समृद्ध साहित्यक परंपरा को आगे ले जाने वाला है। यह उद्गार वरिष्ठ साहित्यानुरागी एवं नागरी भण्डार के व्यवस्थापक नंदकिशोर सोलंकी ने रंगा का आत्मिक सम्मान-स्वागत करते हुए व्यक्त किए।
कमल रंगा की श्रेष्ठ एवं चर्चित राजस्थानी नाट्य पुस्तक ‘अलेखूं अंबा’ के संदर्भ में अपनी बात रखते हुए युवा शायर कासिम बीकानेरी ने कहा कि महाभारत के पौराणिक पात्रों को लेकर नारी विमर्श का यह बेहतरीन नाटक है। रंगा का पुरस्कार नगर का पुरस्कार है।
रंगा का सम्मान करते हुए कवि गिरीराज पारीक एवं शायर बुनियाद हुसैन जहीन ने कहा कि कमल रंगा राजस्थानी भाषा साहित्य के क्षेत्र में गत 45 वर्षो से निरन्तर सृजनरत है और साथ ही सभी भाषाओं के प्रबल समर्थक है।
वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब ने कहा कि आप करीब-करीब साहित्य की सभी विधाओं में सृजन करते है। आपकी अब तक सिर्फ और सिर्फ राजस्थानी भाषा की 30 से अधिक पुस्तकें सृजित हो चुकी है।
नागरी भण्डार परिसर में कमल रंगा के सम्मान स्वागत अवसर पर असद अली असद, गंगा बिशन बिश्नोई इतिहासविद् डॉ फारूक चौहान, संजय सांखला, माजिद खां गौरी, गोपाल गौतम, छगन सिंह, संतोष शर्मा, नंदकिशोर आचार्य सहित अनेक गणमान्य ने रंगा का सम्मान एवं स्वागत किया।
प्रज्ञालय के कार्यक्रम प्रभारी कासिम बीकानेरी एवं हरिनारायण आचार्य ने बताया कि रंगा के राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हेतु चयन उपरांत निरंतर बधाईयां देने वालों का ताता लग रहा है। जिनमें प्रमुख है-भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ मनोहर सिंह राठौड़, डॉ सी.पी देवल लक्ष्मणदान कविया, ओम नागर, मीठेस निर्मोही, दीनदयाल ओझा, ओम प्रकाश भाटीया, श्याम सुंदर भारती सहित नगर प्रदेश एवं देश के विभिन्न कला क्षेत्र के लोगो द्वारा रंगा को निरन्तर इस साहित्यिक उपलब्धि पर बधाई दी जा रही है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...