✍🏻
मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
डूंगर कॉलेज में वोटर एवेयरनेस फोरम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 9 नवम्बर। मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन राजकीय डूंगर महाविद्यालय में वोटर अवेयरनेस फोरम के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।
कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल मौजूद रहे। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि पहली बार निर्वाचन आयोग द्वारा साल में चार बार मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने की व्यवस्था दी है।
इस अवसर पर स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश ने भी विचार रखे।
डूंगर कॉलेज के उपाचार्य डॉ. इन्द्रजीत सिंह राजपुरोहित सहित संबंधित सभी ने जानकारी साझा की। संचालन स्वीप के सहायक प्रभारी गोपाल जोशी ने किया।
🙏
CP MEDIA






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...