खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️
बीकानेर 20 अक्तूबर 2022
भाजपा अपना रखे ध्यान कांग्रेस अपने मसले खुद सुलझा सकती है - प्रताप सिंह
मंत्री का बीकानेर आगमन पर शहर कांग्रेस ने किया स्वागत
बीकानेर 20 अक्तूबर - राजस्थान सरकार के खाध्य नागरिक मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बीकानेर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया।
मंत्री ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से कहा की चिंता ना करे ना तो अभी सरकार को खतरा है ना ही 2023 के चुनावों में भाजपा कांग्रेस को हरा पाएगी वो तो खुद जनता के सामने जाने लायक नही है।
सर्किट हाउस में स्वागत करने वालो में जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिला अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, प्रदेश सचिव हाजी जिया उर्वरहमान आरिफ, पीसीसी सदस्य बाबू जय शंकर जोशी, शहर ज़िला महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सुनीता ग़ौड पार्षद नितिन वत्सस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...