खबरों में बीकानेर
👇
अभी फिर भीगेगा बीकानेर सहित राजस्थान !
औरों से हटकर सबसे मिलकर
अभी फिर भीगेगा बीकानेर सहित राजस्थान !
जयपुर
आने वाले दिनों में गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू समेत उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में बारिश हो सकती है।
राजस्थान से मानसून अभी विदाई लेने को तैयार नहीं है। इस बीच, मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार, नया परिसंचरण सिस्टम एक्टिव होने से पांच अक्टूबर से भरतपुर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभाग के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जो आगे बढ़ते हुए उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान की पूर्वी सीमा तक आएगा। इसे देखते हुए मानसून एक सप्ताह और सक्रिय रह सकता है।
विभाग के अनुसार, दीपावली के आसपास और उससे पहले एक-दो पश्चिमी विक्षोभ आ सकते हैं, जिसके असर से गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू समेत उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में बारिश हो सकती है।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...