खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बीकानेर निवासी अवैध हथियार सप्लायर नामजद, अवैध पिस्टल सहित युवक पकड़ा
bikaner
bikanerdailynews.com
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीकानेर निवासी एक अवैध हथियार सप्लायर को नामजद किया और अवैध पिस्टल सहित एक युवक को पकड़ा है।
बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश एवं एसपी योगेश यादव के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में एएसपी ग्रामीण सुनिल कुमार व वृत्ताधिकारी वृत लूणकरणसर के निकट सुपरविजन में चन्द्रजीत सिंह उनि थानाधिकारी मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध पिस्टल सहित धरदबोचा है।
पुलिस के अनुसार, महेश मोटर्स व रामदेव मंदिर के बीच एनएच 62 लूनकरनसर पर मुल्जिम अनिल नाथ पुत्र नरसीनाथ उम्र 27 साल निवासी नेतेवाला पुलिस थाना चुनावढ जिला श्रीगंगानगर के कब्जे से अवैध हथियार पिस्टल देशी कट्टा बरामद कर गिरफ्तार किया है।
साथ अवैध हथियार सप्लायर मुकेश रामावत पुत्र किशनदास जाति साध निवासी जम्भेश्वर
नगर फूलनाथ तालाब के पास बीकानेर को नामजद किया गया है। आरोपी अनिल नाथ को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में लूनकरणसर थानाप्रभारी चन्द्रजीत सिंह, हैड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जयप्रकाश, नेतराम, रामकरण, दीपक यादव, लखविन्द्र सिंह शामिल रहे।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...