खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बेस्ट डांडिया, बेस्ट ड्रेस कंपीटीशन के साथ हुआ डांडिया उत्सव
बीकानेर
हिमालय परिवार, बीकानेर व मोहननगरवासियों का डांडिया उत्सव कार्यक्रम मोहन नगर परिसर में सम्पन्न हुआ । माता की आरती कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. सुषमा बिस्सा द्वारा की गई और बाद में डांडिया खनकने शुरू हुए । आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर बेस्ट डांडिया, बेस्ट ड्रेस आदि को पुरस्कृत भी किया गया । इस अवसर पर बिहारी लाल शर्मा, नरेश अग्रवाल, मनीष सोलंकी, रजनी कालरा, सुशीला, सरस्वती शर्मा, अनिता अग्रवाल सहित अन्य युवा उपस्थित थे ।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...