खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
ऊर्जा मंत्री ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन
भूरा और शर्मा के आवास पहुंचे ऊर्जा मंत्री, जताई संवेदना
बीकानेर, 18 अक्तूबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन किए तथा प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि करणी मंदिर जन-जन की आस्था का केंद्र है। यहां पूरे देश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने अासोज नवरात्रि मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान करणी मंदिर ट्रस्ट के गिरिराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, वसुदान, छैलू सिंह, पूर्व अध्यक्ष मोहन दान, डॉ. कुलदीप बिट्ठू तथा नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा मौजूद रहे।
भूरा और शर्मा के आवास पहुंचे ऊर्जा मंत्री, जताई संवेदना
बीकानेर, 18 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को देशनोक में स्व. सुंदरलाल भूरा के आवास पर पहुंचकर संवेदनाएं जताई और उनके पुत्र प्रकाश भूरा और भाई रतन लाल भूरा को ढांढस बंधाते और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों उदयरामसर बाईपास पर हुई सड़क दुर्घटना में सुन्दर लाल भूरा, झंवर लाल भूरा व राजूदेवी का निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में सरकार उनके साथ है।
ऊर्जा मंत्री ने इस वाहन के चालक मुरली उपाध्याय के घर पहुंचकर सांत्वना व्यक्त की। इसी सड़क दुर्घटना में मुरली उपाध्याय की भी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने मुरली के पिता किशन लाल शर्मा से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्ति की।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...