खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️
हक़दार के संस्थापक “प्रेमी जी” का श्रद्धांजलि कार्यक्रम 22 अक्टूबर को
बीकानेर। बहुजन समाज का 53 वर्षों से निरंतर प्रकाशित समाचार-पत्र “हक़दार” पाक्षिक के संस्थापक परिनिवृत्त मान्य. पन्नालाल जी प्रेमी के द्वितीय परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) बीकानेर के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का कार्यक्रम 22 अक्टूबर, 2022 (शनिवार) को सुबह 10:00 बजे मुख्य डाकघर के पीछे, आनंद निकेतन, बीकानेर में रखा गया है।
इसी उपलक्ष में अजाक बीकानेर एवं हक़दार कार्यकर्त्ताओं की एक सामूहिक बैठक 20 अक्टूबर, 2022 को आयोजित हुई, जिसमें यह तय किया गया कि श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें हक़दार पाक्षिक के हक़दार पाक्षिक के संस्थापक परिनिवृत्त मान्य. पन्नालाल जी प्रेमी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आह्वान किया।
आज की विशेष बैठक में हक़दार पाक्षिक के मुख्य संपादक अशोक प्रेमी, काशीराम मेघवाल, रविदास बौद्ध, राजकुमार, रोहिताश कांटिया, दीनदयाल जनागल, बाबूलाल जनागल, ओमप्रकाश, राजकुमार पन्नू, भंवरलाल खारड़िया, मदन पटीर, अजाक बीकानेर के जिलाध्यक्ष डॉ. कालूराम मेघवाल एवं अनेक अजाक कर्मचारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष डॉ. कालूराम मेघवाल ने बताया कि इस विचार गोष्ठी के माध्यम से मान्य. प्रेमी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए अधिक से अधिक जनसमुदाय तक फैलाने का कार्य करें।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...