Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित


खबरों में बीकानेर




औरों से हटकर सबसे मिलकर

राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित
बीकानेर, 23 सितंबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड द्वारा प्रदेश में 18वीं राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जम्बूरी पाली के रोहट में 4 से 10 जनवरी आयोजित की जाएगी। जम्बूरी में बीकानेर के पंजीकृत विद्यालयों की बैठक शुक्रवार को सयुंक्त निदेशक एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार राज्य भारत स्काउट व गाइड, मण्डल मुख्यालय पर आयोजित की गई। अध्यक्षता बज्जू ब्लॉक केे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामगोपाल ने की। 
सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) मान महेन्द्रसिंह भाटी ने जंबूरी की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि जम्बूरी में देशभर से 35 हजार संभागी भाग लेंगे। इसमें बीकानेर का प्रभावी प्रदर्शन रहे, ऐसे प्रयास हों। भाटी ने जम्बूरी में बीकानेर मण्डल को आवंटित गतिविधियों एवं कैम्प क्राफ्ट के संबंध में जानकारी दी। 
 सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) सुयश लोढा ने जिले के समूहों में मण्डल स्तरीय गतिविधियों के कार्यों के बारे में बताया।
     अतिरिक्त जिला शिक्षाअधिकारी सुनील कुमार बोडा ने कहा कि जम्बूरी में पूर्ण तैयारी के साथ भाग लिया जाए। शिक्षा विभाग का इसमें पूर्ण सहयोग रहेगा।
बैठक में बीकानेर मण्डल के देवानन्द पुरोहित, किशनाराम कांटिया, भंवर लाल नैण, देवीलाल, भुवनेश्वर कुमार साध, प्राचार्य विनीता सक्सैना, सन्तोष शेखावत, रामकृष्ण पन्नीवाल, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।









Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies