खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
स्वामी विवेकानन्द स्मारक पर साफ-सफाई की गई
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंृखला के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की इकाई द्वारा दिनांक 24-09-2022 को विश्वविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी विवेकानन्द स्मारक पर एक गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एन.एस.एस. प्रभारी उमेश शर्मा ने एनएसएस की उपयोगिता एवं इसकी स्थापना तथा एनएसएस में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया । इसके साथ साथ परिसर में स्थित स्वामी विवेकानन्द स्मारक में विश्वविद्यालय विद्यार्थियों द्वारा साफ-सफाई की गई ।
एन.एस.एस. द्वारा पूर्व में गोदित गांव में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामवासियों
को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने का कार्य किया गया तथा जि
ला
प्रशासन के साथ मिलकर एनएसएस के छात्र छात्राओं ने अपना शहर स्वच्छ शहर कार्यक्रम के अंतर्गत बीकानेर के म्यूजियम सर्किल पर सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...