खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️
*घर-घर तिरंगा अभियान*
भाजपा मंडल में वितरित करेगी तिरंगा
बीकानेर
भाजपा कार्यालय बीकानेर मे शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में घर घर तिरंगा अभियान की आगामी योजनाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
*बैठक में शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बूथ स्तर पर कम से कम 100 घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
*घर-घर तिरंगा अभियान बीकानेर के संयोजक भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि 9 अगस्त से 11 अगस्त तक तिरंगा यात्रा सहित बाजार, मेले एवं सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाना का लक्ष्य रखा गया है।
सह संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया के 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड एवं गांव में प्रभातफेरी निकालनी है।
बैठक में सह संयोजक राजकुमार पारीक ने सहित सभी मंडल अध्यक्ष, एवं प्रभारी उपस्थित हुए।
🙏
0 Comments
write views