खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
✍️
कूडो मार्शल आर्टिस्टों का सम्मान समारोह
बीकानेर । कूडो एसोसियेशन ऑफ बीकानेर तथा पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त
तत्वावधान में कूडो मार्शल आर्टिस्टों के लिये सम्मान समारोह का आयोजन बीकानेर महिला मण्डल स्कूल सभागार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने सभी मार्शल आर्टिस्टों को सबोधित
करते हुए कहा कि आज के परिवेश में मार्शल आर्ट लड़कियों और महिलाओं के लिये अति आवश्यक है। संस्था अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने संस्था की 22 वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि अब युवा वर्ग मार्शल आर्ट से सेल्फ डिफेन्स के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने कैरियर को सरकारी नौकरी के रूप में सुरक्षित कर सकते हैं। सचिव सेन्सई सोनिका सैनने जानकारी देते हुए बताया कि114 को कलर बेल्ट व 7 मार्शल
आर्टिस्टों को लैक बेल्ट दिया गया।
टैक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन ने बताया कि कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया के द्वारा खण्डाला में आयोजित बेल्ट परीक्षा में बीकानेर के 7 मार्शल आर्टिस्टों तनिष्क सैन, सावित्री शर्मा, स्नेहा गहलोत, विदुषी थानवी, मौ.
दानिश शेख, प्रवीण साध, मनीष शर्मा ने गहन प्रशिक्षण के पश्चात् ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। इस अवसर पर कूडो मार्शल आर्ट का हैरतअंग्रेज प्रदर्शन किया गया जिसमें स्टैंडिग फाईटिंग, ग्राऊण्ड फाईट, वूमेन सेल्फ डिफेन्स, नॉन चॉक तथा नेल बेड पर आईस ब्रेकिंग का
प्रदर्शन किया गया।
0 Comments
write views