खबरों में बीकानेर
ख
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
ख
✍️
मुख्यमंत्री के ओ एस डी का भव्य स्वागत
हेम शर्मा
बीकानेर
पद की गरिमा और मान सम्मान के मान दंड बदल गए हैं। मुख्यमंत्री के ओ एस डी लोकेंश शर्मा का बीकानेर में किसी कैबिनेट मंत्री के माफिक स्वागत हुआ। एन एस यू आई कार्यकर्ता और कांग्रेस की आई टी सेल से जुड़े युवाओं ने वकायदा उनको फूलों की मालाओं से स्वागत किया। उनके पोस्टर लगाए। वे मुख्यमंत्री की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा की अग्रिम कार्य व्यवस्था देखने के लिहाज से बीकानेर आए हुए हैं। लोकेश शर्मा के भव्य स्वागत से यह साबित होता है कि कांग्रेस की प्रदेश में आए टी सेल कारगर है। युवा पीढ़ी आई टी सेल से जुड़ी हुई है। पार्टी की गतिविधियों से आई टी सेल के माध्यम से युवा सक्रिय हैं। लोकेश शर्मा से मिलने सर्किट हाउस के विशेष कक्ष में कांग्रेस के लोग कतार लगाकर उनसे मिलने का इंतजार करते देखे गए। ओ एस डी की यह लोकप्रियता यथा संभव आई टी सेल में उनकी मजबूत पकड़ के कारण रही होगी। ऐसा पहली बार देखा गया कि ओ एस डी के स्वागत में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़े। वैसे लोकप्रियता के मानदंड भी तो तत्कालिक हो गए हैं। सी एम के ओ एस डी का मंत्री के माफिक स्वागत नई राजनीतिक परिभाषा गढ़ रही है।
✍️
मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी पहुंचे बीकानेर
अशोक गहलोत फैन्स क्लब ने विभिन्न स्थानों पर किया स्वागत
बीकानेर, 13 जुलाई। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा बुधवार का श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर पहुंचने पर अशोक गहलोत फैन्स क्लब की ओर से विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में विक्रम पुरोहित, मनोज सेवग और हनुमान पुरोहित और श्रवणनाथ, तेजा गार्डन के पास श्रवण रंगा, गौरव व्यास, रवि कलवाणी और राहुल व्यास, रायसर में मुकेश रामावत, संजय व्यास और पवन व्यास, जयपुर बाईपास से पहले कैलाश छंगणी, रविकांत ओझा, गोविंद ओझा और नरेश उपाध्याय, जलदाय विभाग के कर्मचारी नेता जयगोपाल जोशी, जयपुर बाईपास पर सरजीत सिंह, राजेन्द्र धायल, राजेश शर्मा और राकेश जैन, हल्दीराम प्याऊ के पास एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के किशोर व्यास, विक्रम पुरोहित और प्रदीप पुरोहित आदि ने मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी का स्वागत किया। वहीं सर्किट हाउस पहुंचने पर क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने शर्मा की अगवानी की। व्यास ने क्लब की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी गुरुवार प्रातः 7 बजे श्रीरामसर रोड स्थित महानंद महादेव मंदिर परिसर में पौधारोपण करेंगे तथा उद्यान का अवलोकन करेंगे।
0 Comments
write views