खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
✍️
ख़्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती के 11 वा उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न
महफिल ए कव्वाली में रूहानी कलाम से जायरीन भाव विभोर
बीकानेर 16 जुलाई । ख़्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती का 11 वां उर्स शनिवार की शाम कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ । महफिलें कव्वाली में रूहानी कलाम से जायरीन भावविभोर हो गए।
सज्जादानशीन पीर मोहम्मद हफिजुल्लाह चिश्ती अशरफ़ी ने बताया कि दाऊजी रोड स्थित पीर साहब की गली में चिश्ती बाबा के आशियाने पर आयोजित कुल की रस्म में दरगाह पीर महबूब बख्श् चिश्ती केे सज्जा्दानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती, मोहल्ला चुनगरान मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद साबिर चिश्ती ने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की ।
उर्स के अवसर रात्रि में पीर साहब की गली दाऊजी रोड़ में महफिले समा का आयोजन किया गया जिसमे जोधपुर के शौकत अंदाज क़व्वाल एन्ड पार्टी, जोधपुर ने रूहानी कलाम पेश कर भाव विभोर कर दिया ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...