खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
✍️
ख़्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती के 11 वें उर्स पर लंगर का आयोजन
बीकानेर 15 जुलाई । ख़्वाजा पीर अहमद बख्श चिश्ती के 11 वें उर्स के अवसर पर नगर में लंगर के आयोजन किए गए ।
सज्जादानशीन पीर मोहम्मद हफिजुल्लाह चिश्ती अशरफ़ी ने बताया कि बाबा फरीद एकता कमेटी द्वारा दाऊजी रोड स्थित पीर साहब की गली में चिश्ती बाबा के आशियाने पर लंगर का आयोजन किया गया । जिसमे दरगाह पीर महबूब बख्श चिश्ती के सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती ने फातेहा पढ़ी और मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की । उर्स के अवसर पर मदार चौक तथा बड़ी करबला के पास चोखूंटी में भी लंगर के आयोजन किए गए ।
उर्स के अवसर रात्रि में पीर साहब की गली दाऊजी रोड़ ने महफिले समा का आयोजन किया गया जिसमे जोधपुर के शौकत अंदाज क़व्वाल एन्ड पार्टी, जोधपुर ने रूहानी कलाम पेश कर भाव विभोर कर दिया ।
पीर हफीजुल्ला चिश्ती ने बताया कि शनिवार की रात महफिलें कव्वाली का दौर जारी रहेगा । जिसमे जोधपुर के शौकत अंदाज पार्टी रूहानी कलाम पेश करेंगे । शनिवार की शाम बड़े कब्रिस्तान में चिश्ती बाबा के मजार पर कुल की रस्म के साथ उर्स मुबारक संपन्न होंगे ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...