खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
बीकानेर : आरटीओ में बत्ती गुल, कम्प्यूटर बने डिब्बे, भीषण गर्मी सहती जनता के काम भी अटके
बीकानेर जिला परिवहन कार्यालय में गुरुवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट होने से मुख्य भवन के आधे भाग की बिजली गुल हो गई। और ऑन लाइन कंप्यूटर लाइने भी उड़ गई। जिससे चालान शाखा,कर शाखा,व्यवसायिक एवं निजी वाहन पंजीयन शाखाओ में वाहन संबंधी पूरा काम ही ठप्प हो गया। दूर दराज शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से अपने वाहन संबंधी चालान,कर,स्वामित्व हस्तांतरण,वाहन रजिस्ट्रेशन, एनओसी अधिकाश कार्यों के लिए आए लोगो को निराश मन से बेरंग लौटना पड़ा।आज शुक्रवार को भी दोपहर बाद तक बिजली एवं कंप्यूटर साइबर लाइन ठीक नही होने के कारण वैसी ही स्थिति रही। और वाहनों के काम अटके रहे।बीकानेर सिटीजन एसोसिएशन के एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि बीकानेर आरटीओ ऑफिस संभाग का राजस्व प्राप्ति में सबसे बड़ा विभाग हैं और वाहन स्वामियों के समय पर टैक्स भरने के कारण ही विभाग वित्तीय वर्ष में अव्वल आता हैं।फिर भी बीकानेर परिवहन विभाग में कभी बिजली गुल,तो कभी साइबर लाइन में खराबी के चलते जनता के समय पर काम नही होते।विभाग के पास बिजली जाने की स्थिति में जनरेटर का संचालन होना चाहिए लेकिन जनरेटर खटारा हालत में नकारा बने हुए हैं। इंटरनेट नही चलने की स्थिति में विभाग के पास डोंगल की सुविधा हैं लेकिन उसका भी आमजन के हित में उपयोग नहीं किया जाता।
आला अधिकारियों के अनुसार अपने कुशल नेतृत्व और दायित्व से पद निर्वहन करने वाले एआरटीओ जुगल माथुर जो रिक्त पड़े तीन डीटीओ का प्रभार भी देखते हुए शायद अत्यधिक काम के दवाब के चलते इतने कुशल व अनुभवी होने के बावजूद भी विभाग में फैली अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में नाकामयाब दिख रहे हैं।
विभाग में पिछले एक माह से चालान का जुर्माना विभाग के हेड में जमा नही हो रहा तो उधर अंतर जिला वाहनों की एनओसी और कर चुकता प्रमाण पत्र इनवार्ड नही हो रहे जो विभाग के सक्षम अधिकारी की नेतृत्व क्षमता और परेशान होती जनता की स्थिति को दर्शाते हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...