खबरों में बीकानेर
खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें ।
संस्कार दूत सम्मान समारोह...
जीवन हो ज्योतिर्मय - देवशरण शर्मा
26 जून बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर में संस्कार दूत समारोह का आयोजन किया गया।
ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि जिला समन्वयक करनीदान चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री माता, परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती देवी शर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए देवीशरण शर्मा ने कहा कि निस्वार्थ भावना से किये कार्यो से जीवन ज्योतिर्मय बनता है। वरिष्ठ कवियत्री प्रमिला गंगल ने कहा कि जबकि सज्जन विद्या के माध्यम से ज्ञान, दर्शन और परोपकार बढ़ाने का कार्य करते हैं।
गत दिनों 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव तथा गायत्री मिशन में किये गये उल्लेखनीय कार्य के लिए 57 कार्यकर्ताओं को संस्कार दूत सम्मान देकर अभिनंदन किया गया। समारोह में ट्रस्टी रामकुमार चौहान, राधेश्याम नामा, मदन गोपाल शर्मा, चतुर्भुज तिवारी ने विचार रखे।
इनका हुआ सम्मान
नरेन्द्र खत्री, पिंटु तिवारी, राधा शर्मा, ललिता शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, मधुबाला शर्मा, प्रमिला जवाहरलाल गंगल, शोभा देवेन्द्र सारस्वत, सरला करनीदान चौधरी, राखी सुरेन्द्र शर्मा, शीला मदनलाल अग्रवाल, भंवरी भागीरथ जांगिड़, सुल्तानाराम सिद्ध, प्रवीण तंवर, हरि सिंह गौड़, जगजीत सिंह, ओमप्रकाश नायक, डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत, तरुण कुमार राठी, गोविंद राम केवटिया, राजेश साध, जयप्रकाश, लीना जांगिड़, योगिता स्वामी, अनीशा बिश्नोई, अन्नु कुमावत, दिव्या स्वामी, पूजा भाम्भु, प्रियंका बिश्नोई, दीपा स्वामी, जयश्री बांद्रा, सुलोचना स्वामी, हिमांशु सारस्वत, निखिल धोबी, विनोद कुमार, ओमप्रकाश कुमावत, विश्वप्रसाद पारीक, पलक वर्मा, कृतिका जांगिड़, अजीत सिंह वर्मा, मीरा रिठोदिया, अभिशिखा रावत, राधेश्याम नामा, रामकुमार चौहान, संजय पटेल तथा कौशल सिंह शेखावत को सम्मानित किया गया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...