खबरों में बीकानेर
खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें ।
बीकानेर के इस चातुर्मास का नाम राम शरणोत्सव घोषित
एक ही दिवस में 4 कार्यक्रम हुए
बीकानेर।
साधुमार्गी जैन सेवा समिति, बीकानेर के तत्वावधान मे 26 जून 2022 को चार कार्यक्रम हुए। पहले साध्वी समीहा ने संघ महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति अकेले किसी भी कार्य को करने में सक्षम नहीं। साध्वी पूर्णिमा, संजय मुनि ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद समता यात्रा निकाली गई। जो मरोठी सेठिया,मुकीम बोथरा,रांगड़ी चौक,कोठारी मोहल्ला,ढढा चौक,बागड़ी मोहल्ला होते हुए छबीली घाटी सेवा सदन में सम्पन्न हुई। वहीं पर समिति की साधारण सभा रखी गई। जिसमें सुशील बैद* ने कहा कि बीकानेर चातुर्मास को सफल बनाना है, इस चातुर्मास का नाम राम शरणोत्सव चातुर्मास रहेगा। चातुर्मास के लोगो का तथा फोल्डर का अनावरण मंचस्थ महानुभावों ने किया व स्टीकर भी वितरित किये गए। महामंत्री राजेन्द्र गोलछा ने गत 4 माह के कार्यों का लेखा-जोखा रखा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...