खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
सैनिक अधिकारियों के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश पुलिस ए डी जी क्राइम से की मुलाकात
8 जून 2022 ,जयपुर , कालवाड सुशांत सिटी रेजिडेंट डेवलपमेंट सोसाइटी (अस आर डी अस ) के तत्वाधान में निवासियों द्वारा 7 जून को मासिक बैठक में आयोजन के उपरांत फैसले के अनुसार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश पुलिस मुख्यालय में जाकर अंसल ग्रुप द्वारा निवासियों से धोखाधड़ी एवं अनियमितता के मामले को लेकर पिछले कई गत महीनों से पुलिस विभाग द्वारा जांच में विलंब को लेकर मुलाकात की l
कर्नल देव आनंद एवं कर्नल एम के सिंह ने अंसल ग्रुप द्वारा किए गए गैर कानूनी एग्रीमेंट एवं मेंटेनेंस पैसे के दुरुपयोग को लेकर कालवाड थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के लंबे समय के पश्चात भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने के विषय पर चिंता जताते हुए एडीजी पी क्राइम श्री रवि कुमार मेहराडा से मामले में उचित हस्तक्षेप करने के अनुरोध के साथ जांच को जल्दी पूरा करते हुए दोषियों को कानून के हवाले करने का आग्रह किया. एडीजी क्राइम ने भूतपूर्व सैनिक अधिकारियों की बात को विस्तार पूर्वक सुनने के बाद पुलिस विभाग की ओर से हर संभव सहयोग एवं उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
मुलाकात के पश्चात मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए प्रतिनिधि मंडल ने उच्च पुलिस अधिकारी द्वारा मुलाकात को लेकर सवाल पूछे जाने पर कर्नल गुर्जर में पुलिस विभाग एवं प्रशासन की चर्चा को सकारात्मक बताते हुए पुलिस जांच के जल्दी पूरे होने की उम्मीद जताते हुए एडीजी क्राइम का धन्यवाद किया . कर्नल एमके सिंह एवं श्री रविंद्र शर्मा ने सवालों के जवाब में अंसल ग्रुप द्वारा किए गए अनियमितताओं को जल्दी से न्याय के मापदंडों के हिसाब से सही करने पर जोर दिया.
प्रतिनिधिमंडल में एस आर डी एस अध्यक्ष कर्नल एम के सिंह , एस आर डी एस उपाध्यक्ष एवं भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद लोहामरोड़ , एस आर डी एस महामंत्री श्री रविंद्र शर्मा मैं मौजूद रहे.
कर्नल वी एस भालोतिया, कर्नल एस के सैनी, कर्नल डीडी शर्मा, कमांडर जोशी, कर्नल दीवान, श्री महेंद्र चौधरी, श्री आशीष वर्मा, श्रीमती सोनिया चौधरी, श्री हरिंदर सिंह राणावत, श्री राजपाल सिंह राठौड़, श्री मेहरबान सिंह, सूबेदार मेजर हरवीर सिंह, श्री राजपाल सिंह यादव , ब्रिगेडियर विनोद कुमार बादू , नरेंद्र कुमार शर्मा , हरर्मेंद्र राणावत , सूबेदार मेजर हरवीर सिंह, सोनिया चौधरी एवं श्री अखिलेश सिंह प्रतिनिधि मंडल के हिस्सा रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...