खबरों में बीकानेर...
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
एमएसएमई दिवस पर होगा एमएसएमई जागरूकता सप्ताह शिविर का आयोजन
बीकानेर
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि एमएसएमई उद्योगों को बढावा देने के लिए भारत सरकार के डिवीजनल कार्यालय खादी और ग्रामोधोग आयोग के मंडलीय निदेशक अजय शर्मा द्वारा 27 जून 2022 को प्रातः 10.30 बजे बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में एमएसएमई जागरूकता सप्ताह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है |
इस शिविर के माध्यम से कार्यरत इकाइयों व नयी स्थापित होने वाली इकाइयों को सरकार की नई स्कीमों की जानकारी प्रदान की जायेगी साथ ही एमएसएमई इकाइयों के समक्ष आ रही परेशानियों एवं निराकरण हेतु भी चर्चा की जायेगी | आयोजित होने वाला यह शिविर एमएसएमई इकाइयों के लिए काफी कारगर एवं फायदेमंद सिद्ध होगा और इस शिविर में प्रदान की गयी स्कीमों की जानकारियों से कार्यरत एवं नई लगने वाली इकाइयां भी काफी लाभ उठा सकेगी |




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...