खबरों में बीकानेर...
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
एक्सीडेंट : ट्रक-बाइक की टक्कर, महिला की मौत, युवक घायल
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में ट्रक-मोटर साइकिल की हुई भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी मिली है कि हाईवे पर हरियासर व मलकीसर के बीच नहर की 10 वाली पुली के पास ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में सरदारशहर तहसील के करणसर निवासी सुन्दर (40) पत्नी महेन्द्र की मौत हो गई। जबकि घायल युवक संदीप (18) पुत्र बृजलाल मूंड घायल हो गया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...