खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
बच्चों एवं अभिभावकों को पौधा वितरण कर मनाया पर्यावरण दिवस
बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर स्थित शयोना शिक्षण संस्थान की ओर से आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को पौधा वितरण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संचालिका राजकुमारी व्यास ने बताया कि संस्थान पर आने वाले बच्चों को समय-समय पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले दिवसों के बारे में विशेष जानकारी उपलब्ध करवाते हैं तथा उन्हें संदेश देने के लिए उसी प्रकार की एक्टिविटी करवाई जाती है इसी श्रंखला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वह अपने जीवन में प्रत्येक नागरिकों को एक पौधा अवश्य लगाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।
संस्थान में वर्तमान में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सिखाई जा रही है जिससे आने वाले समय में बच्चों को उसका लाभ मिल सके।
व्यास ने बताया कि बच्चों को हेंड राइटिंग क्राफ्ट कुकिंग ड्राइंग पेंटिंग सहित अनेक प्रकार की गतिविधियां सिखाई जा रही है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...