खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
महिला मोर्चा भाजपा ने शख्सियतों को किया सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री व विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी के शासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा समर्पण व गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन 4 जून 2022 को पार्टी कार्यालय में किया गया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के अगवाई कार्यक्रम के संयोजक संगीता शेखावत व संयोजक अनुराधा आचार्य द्वारा किया गया।
मंच संचालन जिला महिला मोर्चा महामंत्री इंदिरा व्यास ने किया।
व्यास ने बताया की सम्मेलन की शुरुआत वंदे मातरम से की।
विशेष अतिथि प्रथम नागरिक महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने महिलाओं को योजना व स्वच्छता के बारे में बताया। मुख्य वक्ता जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने मोदी जी के कल्याणकारी योजनाएं व कोरोना के समय की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। मीडिया प्रभारी प्रीति चांडक ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ महापौर सुशीला राजपुरोहित अनिल शुक्ला मधुरिमा सिंह प्रोमिला गौतम ने की। कार्यक्रम में समाज सेवा व खेल प्रति विजेता प्राप्त का सम्मान किया गया। जिसमें खेल विजेता वेदिका समाज सेविका अरुणा भार्गव कंचन संगानी व योग गुरु राजस्थान पतंजलि मीडिया प्रभारी सुनीता गुर्जर का सम्मान किया गया।
उपस्थित रहे
जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्वा चांडक, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष भारतीअरोड़ा ,अनु सुथार ,मंडल अध्यक्ष भगवती जी, शशि जी ,राधा खत्री ,भानु आनंद जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...