खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
घर के पास सुनसान जगह पड़ा मिला बालिका का शव, कुकर्म का अंदेशा
जयपुर में हैवानियत ! 9 साल की बच्ची की हत्या, खंडहर में नग्न अवस्था में मिला शव
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में 9 साल की एक बालिका की हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसके साथ रेप किए जाने की आशंका है। बालिका का शव घर के पास में ही स्थित एक खंडहर में पड़ा मिला। वह नग्न अवस्था में पड़ी थी। घटना के वक्त बालिका घर के बाहर खेल रही थी अचानक गायब हुई और थोड़ी देर बाद उसका शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, आमेर थाना इलाके में स्थित दादा बाड़ी के पास सुनसान जगह पर 9 साल की बच्ची का नग्न अवस्था में शव मिला है। सूचना के बाद आमेर थाना पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। बच्ची की गला रेत कर हत्या की गई है। वहीं, बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं मिले हैं। पुलिस अंदेशा लगा रही है कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी। प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि बच्ची के साथ पहले कुछ गलत हुआ है। उसके बाद हत्यारे ने गला रेत कर हत्या कर दी। बच्ची की पहचान हो गई है। मौके से कुछ ही दूर किराए के मकान में रह रहे अपने मां- बाप के साथ रहती थी। घटना सामने आने के कुछ देर पहले ही बच्ची घर से लापता हुई थी। बाद में सुनसान इलाके में खंडहर में बच्ची का शव मिला। मौके पर मां-बाप को भी बुलाया गया। बताते हैं कि मां-बाप गरीब हैं और मेहनत मजदूरी कर बच्ची को पाल रहे थे। घटना के बाद मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल था। उधर पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की सूचना मिलने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया आमेर थाने पहुंचे। उन्होंने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पूनिया ने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा मिले और पीडि़ता के परिवार को न्याय दिया जाए। पूनिया ने यहां पुलिस-प्रशासन से बातचीत की।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...