खबरों में बीकानेर...
✍🏻सोने-चांदी में भारी गिरावट !
👉
💘
📷
सोने-चांदी में भारी गिरावट !
अक्षय तृतीया से एक दिन पहले सोने-चांदी में भारी गिरावट,
745 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर 1228 रुपये टूटा नई दिल्ली। 3 मई को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। हर हिंदू भारतीय
के लिए अक्षय तृतीया बहुत ही अहम त्योहार है, जिस दिन लोग सोना खरीदने को शुभ
मानते हैं। अधिकतर लोग इस दिन सोने का सिक्का खरीद लेते हैं, जिससे पैसा भी कम
खर्च होता है और शगुन भी हो जाता है। अक्षय तृतीया से बस एक दिन पहले सोने के
दाम में भारी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में
आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 745 रुपये के
नुकसान के साथ 50,936 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी
सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,681 रुपये
प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 1,228 रुपये की
गिरावट के साथ 63,028 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में
चांदी 64,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...