खबरों में बीकानेर...
✍🏻पीएम मोदी उवाच: - अब किसी प्रधानमंत्री को नहीं कहना पड़ेगा कि मैं दिल्ली से 1 रुपया भेजता हूं, लोगों को 15 पैसे ही मिलते हैं...
👉
💘
📷
पीएम मोदी उवाच: - अब किसी प्रधानमंत्री को नहीं कहना पड़ेगा कि मैं दिल्ली से 1 रुपया भेजता हूं, लोगों को 15 पैसे ही मिलते हैं...
'वो कौन सा पंजा था जो 85 पैसे घिस लेता था...
पीएम मोदी ने बर्लिन में कांग्रेस पर किया तंज
बर्लिन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने सोमवार को बर्लिन में भारतीय
समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान
उन्होंने अपने 8 साल के कार्यकाल की
उपलब्धियां गिनाईं। आर्थिक विकास से
लेकर स्टार्टअप, लोकल फॉर वोकल,
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और
आर्टिकल 370 हटाने तक का जिक्र
किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए
कांग्रेस की पिछली सरकारों पर तीखा
कटाक्ष किया। बोले कि वो कौन सा
पंजा था जो 1 रुपये में 85 पैसे घिस
लेता था। उन्होंने बताया कि आज केंद्र
और राज्यों की 10 हजार सेवाएं
ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
पीएम मोदी ने गवर्नेंस में
टेक्नोलॉजी के समावेश का जिक्र करते
हुए नए भारत की राजनीतिक
इच्छाशक्ति के बारे में बताया। उन्होंने
कहा कि आज भारत में गवर्नेंस में
टेनोलॉजी का जिस तरह समावेश
किया जा रहा है, वो नए भारत की नई
पॉलिटिकल विल भी दिखाता है और
लोकतंत्र की डिलीवरी-क्षमता का भी
प्रमाण है। उन्होंने बताया कि केंद्र और
राज्य सरकारों की 10 हजार सेवाएं
ऑनलाइन उपलब्ध हैं। सरकारी मदद
हो, स्कॉलरशिप हो, किसान को फसल
की कीमत हो, सब कुछ अब डायरेक्ट
बैंक अकाउंट में ट्रासंफर होता है।
मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी
के बयान का उल्लेख कर कांग्रेस को
निशाने पर लेते हुए कहा कि अब किसी
प्रधानमंत्री को नहीं कहना पड़ेगा कि मैं
दिल्ली से 1 रुपये भेजता हूं, लोगों को
15 पैसे ही मिलते हैं। उन्होंने चुटीले
अंदाज में पूछा, 'वो कौन सा पंजा था
जो 85 पैसे घिस लेता था
युवा भारत चाहता है देश का तेज
विकास
प्रधानमंत्री ने आज के भारत की
आकांक्षाओं का भी उल्लेख किया। वह
बोले- आज का आकांक्षी भारत, आज
का युवा भारत, देश का तेज विकास
चाहता है। वो जानता है कि इसके लिए
राजनीतिक स्थिरता और प्रबल
इच्छाशक्ति कितनी आवश्यक है।
इसलिए भारत के लोगों ने तीन दशकों
से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता
के वातावरण को एक बटन दबाकर
खत्म कर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि
सकारात्मक बदलाव और तेज विकास
की आकांक्षा ही थी कि जिसके कारण
2014 में भारत की जनता ने पूर्ण
बहुमत वाली सरकार चुनी। ये भारत की
महान जनता की दूरदृष्टि है कि साल
2019 में उसने देश की सरकार को
पहले से भी ज्यादा मजबूत बना दिया।
हिस युगपक्ष




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...