खबरों में बीकानेर...
✍🏻पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद– पालनपुर खंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
👉यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी
उत्तर पश्चिम रेलवे पर 178 ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट की सुविधा
💘
📷
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद– पालनपुर खंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी
उत्तर पश्चिम रेलवे पर 178 ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट की सुविधा
*जोधपुर–साबरमती–जोधपुर रेल सेवाओं का रद्दीकरण*
*पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद– पालनपुर खंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण रहेंगी रद्द*
रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर अहमदाबाद– पालनपुर रेल खंड में डांगरवा– आंबलियासन – जुगदन स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं रद्द रहेंगी :–
1. गाड़ी संख्या 14819, जोधपुर– साबरमती एक्सप्रेस दिनांक 29.04.22 से 06.05.22 तक रद्द रहेगी।
2.गाड़ी संख्या 14820, साबरमती– जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 29.04.22 से 06.05.22 तक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर– साबरमती एक्सप्रेस दिनांक 28.04.22 से 06.05.22 तक रद्द रहेगी।
4.गाड़ी संख्या 14822, साबरमती– जोधपुर एक्सप्रेस दिनांक 29.04.22 से 07.05.22 तक रद्द रहेगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी
जैसलमेर–काठगोदाम–जैसलमेर रेलसेवा में बढ़ाया थर्ड एसी कोच
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जैसलमेर–काठगोदाम–जैसलमेर रेलसेवा के डिब्बों में अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 15014/15013, जैसलमेर–काठगोदाम–जैसलमेर रेलसेवा में काठगोदाम से दिनांक 01.05.22 से 30.06.22 तक तथा जैसलमेर से दिनांक 03.05.22 से 02.07.22 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
*उत्तर पश्चिम रेलवे पर 178 ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट की सुविधा*
उत्तर पश्चिम रेलवे पर प्रतिदिन यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए 178 रेल सेवाओं में मासिक सीजन टिकट की सुविधा दी जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए समय अनुकूल 178 रेल सेवाओं में मासिक सीजन टिकट की सुविधा दी गई है।
*नोट:–यात्रियों से अनुरोध है कि उचित टिकट एवं यात्रा प्राधिकार लेकर ही यात्रा करें। मासिक सीजन टिकट के साथ अनुमत रेल सेवाओं में ही यात्रा करें।*





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...