खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
श्री वीर हनुमान वाटिका मंदिर समिति की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति
बीकानेर! मनुष्य को अपना जीवन जनकल्याण और धर्म के कल्याण में लगाना चाहिए ! धर्म ही है जो मनुष्य को मोक्ष की ओर ले जाता है ! इस लोक में चाहे धन हो , स्त्री हो, पुत्र हो या फिर यश हो कोई काम नहीं आता है! परलोक में अगर कोई साथ देता है तो वह पुण्य है! यह उद्गार महाराज अरुण कृष्ण व्यास ने श्री वीर हनुमान वाटिका मंदिर समिति की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति के पर व्यक्त किए ! श्री वीर हनुमान वाटिका मंदिर समिति सचिव छाया गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को कथा पूर्णाहुति पर भगवान श्री कृष्ण के भजनों की सरिता ने श्रवण कर्ताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ! कथा समापन पर भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगे और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ! कार्यक्रम के अंत में मंगल भजनों के साथ श्रीमद् भागवत को कथा स्थल से शिरोधार्य कर पंडित अरुण कृष्ण व्यास गंतव्य स्थल तक लेकर गए! इस दौरान कथा श्रवणकर्ता बड़ी संख्या में महिला व पुरुष भजन कीर्तन करते हुए साथ रहे!




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...