खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
आज शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला और केश कला बोर्ड अध्यक्ष बीकानेर में
बीकानेर, 29 अप्रैल। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला शनिवार प्रातः 4:10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डॉ. कल्ला 1 मई को प्रातः 10 बजे बीकानेर से बज्जू के लिए प्रस्थान करेंगे तथा यहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवन तथा 132 ग्रिड सब स्टेशन बज्जू में ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे। शिक्षा मंत्री 2 और 3 मई को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात 3 मई को रात्रि 11:20 बजे रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
*शनिवार को आएंगे केश कला बोर्ड अध्यक्ष*
बीकानेर, 29 अप्रैल। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत शनिवार सुबह 11 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर आरडी 860 (बज्जू) पहुंचेंगे। गहलोत यहां से बीकानेर एवं नोखा में सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रविवार प्रातः 7 बजे नोखा से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...