खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
कूडो मिक्स्ड् मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण शिविर खण्डाला में
जैपेनीज ग्रेण्ड मास्टर देंगे विशेष ट्रेनिंग
बीकानेर 29.04.2022
कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशन आॅफ इण्डिया तथा निपॉन बुडो सुगो इन्टरनेशनल इण्डिया के द्वारा 58वीं मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैम्प 2022 का आयोजन 1 मई से 6 मई 2022 तक डीसी स्कूल खण्डाला (महाराष्ट्र) में किया जा रहा है।
कूडो एसोसियेशन आॅफ बीकानेर (कैब) की सचिव सैन्सई सोनिका सैन (ब्लैक बेल्ट जापान) ने जानकारी देते हुए बताया कि कीफी एसोसियेशन के द्वारा आयोजित इस ट्रेनिंग कैम्प मंे कूडो मार्शल आर्ट के नवीनतम वर्जन का प्रशिक्षण कूडो अध्यक्ष हांशी मेहूल वोरा (8जी डिग्री ब्लैक बेल्ट) के निर्देशन में दिया जायेगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में जापान से ग्रेण्डमास्टर हैडियानी तकाहाशी, रोयटो अजुमा (जापान चैम्पियन) व शिहान हीरोयुकी कोमात्सू भारत वर्ष के 27 राज्यों के कूडो मार्शल आर्टिस्टों को प्रशिक्षण देंगे। सेन्सई सोनिका सैन ने बताया कि बीकानेर से टैक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन, सेम्पाई देवेन्द्र सिंह, प्रियंका सिंह, योगेश्वर बारासा, प्रेरणा सिंह इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...