खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया
भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए अजय कुमार त्रिपाठी का स्वागत.
बीकानेर . आज दिनांक 29.04.2022 को उत्तर पश्चिम रेल्वे कर्मचारी संघ कार्यालय में उत्तर पश्चिम रेल्वे कर्मचारी संघ की एक बैठक रखी गई जिसमें भारतीय रेल्वे मजदूर संघ के 20वाँ त्रिवार्षिक चेन्नई अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए श्री अजय कुमार त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी (रेलवे) श्री हनुमान दास राव, उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के जोनल कोषाध्यक्ष श्री जगदीश कुमार शर्मा, बीकानेर मंडल कोषाध्यक्ष श्री डी डी पूनिया, मंडल अध्यक्ष श्री सुनील शादी, सहायक मंडल मंत्री श्री विनय झा, लालगढ शाखा अध्यक्ष बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे के निगमीकरण निजीकरण पर रोक, नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, संविदा कर्मियों का स्थायीकरण, न्यूनतम वेतन 18000 पर बोनस का निर्धारण करने, रेलवे कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने जैसे मुद्दों को लेकर भारतीय रेल्वे मजदूर संघ अपना संघर्ष जारी रखेगा और कर्मचारियों के भारी समर्थन से सरकार पर दबाव बनाने में सफल होंगे. बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित श्री महेंद्र सिंह, वरिष्ठ तकनीशियन, कैरेज व वैगन तथा विनय कुमार झा, वाणिज्य शाखा का कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया. बैठक के दौरान उत्तर पश्चिम रेल्वे कर्मचारी संघ के भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया.





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...